Saturday, 19 January 2019

एम आय टीवी स्मार्ट टीवी में गूगल प्ले स्टोर नहीं है, तो क्या सच में एम आय टीवी स्मार्ट टीवी है?




सबसे पहले आप सभी को एक बात बताना चाहता हु की इस ब्लोग में मैं इस टीवी के कुछ फीचर की बात कर रहा हु जो की इसमें होने चाहिए थे याफिर यु कहिये की कुछ फीचर नहीं होने से आप जिस स्मार्ट टीवी की उम्मीद कर रहे हो उसका अनुभव आपको नहीं मिल सकता है, इसका मतलब यह नहीं है की यह टिवी विल्कुल फेल है, कुछ बाते है जो मुज़े पता चली है और वह मै आपसे शेअर करना चाहता हु|( एम आय स्मार्ट टीवी का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक किजिए) नमस्कार दोस्तों जैसे की मैंने एम आय एल इ डी स्मार्ट टीवी ४ए ३२ इंच टीवी के Mi LED Smart TV 4A 32 inch TV अनबोक्सिंग ब्लोग में कहाँ था की एम आय के स्मार्ट टीवी के कोंस के बारे में बताऊंगा, तो इस वीडियो में आपको बताऊंगा की अगर आप स्मार्ट टीवी में इंटरनेट गेम याफिर आपका मनपसंद अप्लिकेशन चलाना चाहते है तो आपकी साफ निराशा होने वाली है क्यों की एम आय एल इ डी ३२ इंच स्मार्ट टीवी ४ ए में गूगल प्ले स्टोर उपलब्ध ही नहीं है. तो इसका मतलब साफ साफ है की आप अपने एंड्राइड मोबाईल के आपके पसंदीदा अप्लिकेशन्स इस टीवी में चला नहीं सकते | ना तो इसमें नेफ्लिक्स है और ना ही कोई गेम्स है इतना ही नहीं आप इंटरनेट भी नहीं चला सकते, आप इमेल देख नहीं सकते, आप फेसबुक चला नहीं सकते क्योंकि इसमें यूट्यूब और हंगामा सिर्फ दो ही अप्लिकेशन प्री इंस्टाल है| अब आप सोच रहे होंगे की टीवी तो इतनी बढ़िया है फिर इसमें अपने पसंदीदा अप्लिकेशन्स ही नहीं है तो ऐसा टीवी लेकर क्या करना लेकिन आप को बतादू जब मैंने यह टीवी फ्लिप्कार्ट से ख़रीदा था तब प्रोडक्ट के निचे एक सूचना आरही थी All Mi 4 A 32 inch TV will get android 5.1 os with google play store इसका मतलब आनेवाले समय में इस टीवी में अपडेट हो सकते है और गूगल प्ले स्टोर भी आ सकता है लेकिन तब तक क्या करें. तो इसपर भी उपाय है आप थर्ड पार्टी अप्लिकेशन यूज कर सकते है और अप्लिकेशन usb द्वारा इंस्टाल कर सकते है Aptoid TV एक ऐसा अप्लिकेशन है जो लगभग गूगल प्ले स्टोर की तरह है लेकिन इसमें मौजूद कुछ अप्लिकेशन सपोर्ट करते है और कुछ अनसपोर्टेड है इसका मतलब लगभग जो शब्द मैंने यूज किया है वह यह दर्शाता है इस टीवी में आप जिस बात की तलाश कर रहे है वह शायद आपको नहीं मिल सकता. इस एम आय एल इ डी ३२ इंच स्मार्ट टीवी ४ ए को अगर तुलना थोमसन टीवी से की जाए तो थोमसन टीवी में एंड्राइड का ५.१ वर्जन अपडेट हो चूका है और सभी अप्लिकेशन बहुत ही अच्छे चल रहे है| थोमसन टीवी में आप जो चाहे वह अप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल कर सकते है| तो दोस्तों यह तो थी वे सब बाते जो मुजे इस टीवी पर्चेस करने पर पता चली है मै चाहता हु की जब भी एम आय स्मार्ट टीवी खरीदने का आपका मन तो यह बातें जहन में रखियेगा. अब जब की इस टीवी में गूगल प्ले स्टोर उपलब्ध नहीं है तो निराश मत होना दोस्तों aptoid tv का उपयोग करने आप इस टीवी को सपोर्ट करने वाले अप्स इंस्टाल करसकते है, अगले ब्लोग में मै आपको बताऊंगा की किस तरह usb द्वारा aptoid tv थर्ड पार्टी अप्लिकेशन इंस्टाल करना है, और किस तरह विभिन्न अप्लिकेशन इंस्टाल करना है, तो मेरे अगले ब्लोग का इंतजार किजिए|


Thursday, 17 January 2019

एम. आय. एल. ई. डी. फोर ए ३२ इंच टीवी Mi LED Smart TV 4A 80 cm 32 inch




जैसे जैसे वक्त गुजरता जा रहा है तकनीक और भी बेहतर होती जा रही है| अब टिवी केवल टीवी न रहकर स्मार्ट टीवी हो गया है| तकनीक से भरपूर यह स्मार्ट टीवी एकही साथ कम्पूटर, मोबाईल और कही सारे फीचर के साथ विभिन्न कार्य कर रहे है| (अनबोक्सिंग वीडियो देखनेके लिए यहाँ क्लिक करें )मार्किट में कई सारे स्मार्ट टीवी उपलब्ध है इनमे से आज हम बात करेंगे एम. आय. एल. ई. डी. फोर ए ३२ इंच टीवी की ( Mi LED Smart TV 4A 80 cm 32 inch ) टीवी खरीदने के लगभग पंधरावे दिन में यह ब्लोग लिख रहा हूँ ताकि इस प्रोडक्ट के प्रोंस और कोंस आप को सही सही बता संकू| ( एम आय स्मार्ट टीवी के अधिक जानकारी के लिए मेरे वीडियो देखिये यहाँ क्लिक किजिए )फ्लिप्कार्ट की टीवी की डिलिव्हरी बहुतही बढ़िया है| एम. आय. एल. ई. डी. फोर ए ३२ इंच टीवी की ( Mi LED Smart TV 4A 80 cm 32 inch ) इस टीवी की डिज़ाइन बहुत ही शानदार है| इस टीवी का डिस्प्ले १३६६ बाय ७६८ पिक्सल है साथ ही कोड कोर प्रोसेसर, एक जी. बी. रैम और आठ जी. बी. रोम है जो आप के टीवी की ओपरेटिंग बहुतही आसन करता है| टीवी का कनेक्टिंग फीचर भी बहुत अच्छा है| स्क्रीन मीररिंग भी बिना रूकावट लगातर चलता है| स्क्रीन मीररिंग फीचर आपको आपका मोबाईल याफिर लैपटॉप बढ़ी असनीसे टीवी से कनेक्ट करने को मदद करता है| इस टीवी को कुल मिलाकर ११ पोर्ट दिए गए है जिसमेसे पोर्ट इथरनेट का है जिसके केबल लगाकर आप इस टीवीपर इंटरनेट चला सकते है| ब्लू रेज वीडियो, डीवीडी याफिर सेट टोप बोक्स लगाने के लिए पिला, लाल और वाईट पोर्ट का उपयोग आप कर सकते है| एच डी एम आय (HDMI) के तिन पोर्ट दिए हुए है जिसका उपयोग आप कम्यूटर चलने के लिए भी कर सकते है| यु.एस.बी.के दो पोर्ट है जिसका उपयोग आप पेन ड्राइव याफिर हार्ड डिस्क रीड करने के लिए कर सकते है| एक पोर्ट डायरेक्ट अंटेना कनेक्ट करने की लिए दिया हुआ है और एक इअर फोन आउट पुट के लिए दिया हुआ है| फ्लिप्कार्ट पर इस प्रोडक्ट को कमाल की रेटिंग मिल रही है फिर भी एक स्मार्ट टीवी आप खरीदना चाहते है तो क्यों इसे ना खरीदें इसके लिए मेरा अगला पढ़  लीजिये. पंधराह दिन उपयोग करने के बाद एम. आय. एल. ई. डी. फोर ए ३२ इंच टीवी की ( Mi LED Smart TV 4A 80 cm 32 inch ) की क्या कमतरता है इस बारे में मैंने उस ब्लोग में विस्तार से जानकारी दे रखी|


Wednesday, 26 December 2018

डीजी लॉकर का उपयोग करके अपने सारे शिक्षा प्रमाणपत्र एवं महत्त्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित किजिए|



दोस्तो अब आप डीजी लॉकर का उपयोग करके अपने सारे शिक्षा प्रमाणपत्र एवं महत्त्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है| ब्राउजर के यूआरएल बार में टाइप किजिए डिजि लॉकरडॉट इन जैसे ही आप यह कीवर्ड टाइप करेंगे तो आपके सामने भारत सरकार की डीजी लॉकर की वेबसाइट ओपन हो जाएगी| डिजी लोकर (वीडियो जानकारी के लिए यहाँ क्लिक किजिए)अकाउंट बनाने के लिए आपको बॉक्स में आपका मोबाईल नंबर टाइप करना है| जैसी ही आप मोबाईल नंबर टाइप करेंगे तो आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को दिए हुए बॉक्स में पुष्टि करने के लिए टाइप कीजिए | बाद में आपको आपका यूजर नेम और पासवर्ड सेट करना है| युजर नेममें आपका इमेल आयडी टाइप किजिए और पासवर्ड में स्पेशल कैरेक्टर, न्युमरिक और स्मोल और कैपिटल लेटर्स शामिल किजिए| अब बारी आती है आधार नंबर वेरिफिकेशन की, तो बॉक्स में आपका आधार नंबर टाइप किजिए| टर्म एंड कन्डीशन को याने की अग्रीमेंट चेक मार्क करके सबमिट किजिए| आधार नंबर पर लिंक किए हुए मोबाईल नंबर पर युडीआय की ओर से ओटीपी आएगा वह ओटी दिए हुए बॉक्स में टाइप किजिए और वेरीफाय बटन पर क्लिक किजिए| और यह देखिये आपका डीजी लोकर अकाउंट तैयार हो चूका है| डीजी लोकर भारत सरकार का स्टोरेज का क्लौड प्लेटफार्म है, जिसमे हम हमारे सर्टिफिकेट्स या फिर दस्तावेज़ सेव्ह कर सकते है| आइए जानते है की डाक्यूमेंट्स सेव्ह कैसे करते है| कुछ वेबसाइट ऐसी होती है की वह डीजी लोकर में सर्टिफिकेट्स सेव करने का ऑप्शन अपने वेबसईट से ही देती है, जैसे की अब https://boardmarksheet.maharashtra.gov.in इस वेबसाइटपर मैंने मेरे कुछ सर्टिफिकेट्स डाऊनलोड किए है अब चाहे तो मै यहाँ से डीजी लोकर में यह सब सर्टिफिकेट्स सेव कर सकता हूँ| डीजी लोकर का यूजर आय डी और पासवर्ड डालना है और बस हो गए सारे डोक्युमेन्ट्स सेव. जानकारी शेअर करनेसे बढती है अगर यह ब्लोग आपको पसंद आया होगा तो अपने फ्रेंड्स को जरुर शेअर किजिए|


Friday, 30 November 2018

१० वी और १२ वी का मार्कशीट तथा बोर्ड सर्टिफिकेट ऐसे डाऊनलोड करें



महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर एस  एच सी और एच एस सी इ मार्कशीट और इ सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे डाऊनलोड करना है, प्रिंट करना है, और साथ ही साथ डीजी लॉकर में कैसे जतन करना है।
सबसे पहले आपने गूगल ब्राउसर के सर्च बार में टाइप करें इ मार्कशीट यह कीवर्ड टाइप करें और सर्च करें।

जैसे ही आपनी मार्कशीट टाइप करेंगे तो आपके स्क्रीन पर महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट की लिंक दिख जाएगी, (ऑनलाइन डाऊनलोड SSC और HSC मार्कशीट का विडीयो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें )आपको उस लिंक पर क्लिक करना है। लिंक पर क्लिक करते  ही महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एंड हायर सेकंडरी एजुकेशन पुणे की ऑफिशियल  वेबसाइट ओपन हो जाएगी। यहाँ पर आप दसवीं कक्षा की मार्कशीट याफिर बारवी कक्षा की मार्कशीट आसानी से डाऊनलोड कर सकते है, लेकिन इसके लिए आपके पास युजर आय डी और पासवर्ड होना जरुरी है अगर आपके पास युजर आय डी  और पासवर्ड नहीं है तो कोई बात

नहीं यहाँ पर आप नया रजिस्ट्रेशन कर के नया युजरआय डी और पासवर्ड हासिल कर सकते है। नीले रंग केक्रिएट  न्यू अकाउंटबटन पर क्लिक किजिए और आपकी कुछ जानकारी भरिए। यहाँ  पर आपको आपका पूरा नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन किसके लिए कर रहे है  एस एच सी,  एच एस सी याफिर दोनों के लिए वह सिलेक्ट कीजिये ओ टी पी  के लिए मोबाईल नंबर और अकाउंड रिकव्हरी के लिए अपना ईमेल आय डी सही तरह से डाल  दीजिए। अब आपको पासवर्ड क्रिएट करना है और पुष्टि करने के लिए आपको दोबारा इसे टाइप करना है। व्हेरिफिकेशन कोड डालकर सबमिट  करना है। बस हो गया आपका रजिस्ट्रेशन सफलता पूर्वक पूर्ण हो गया है।
            अब आपके पास युजर आय डी और पासवर्ड है, और इसका उपयोग करके आपको लोग  इन करना है। लॉगिन करने के बाद इ मार्कशीट डाऊनलोड करने के लिए कुछ जानकारी भरनी पड़ेगी।  सिलेक्ट एक्जाम  ईयर में जिस साल में आप परीक्षा उत्तीर्ण हो चुके है उस साल को सिलेक्ट कीजिए। सिलेक्ट सेशन में अक्टूबर याफिर मार्च को सिलेक्ट कीजिए। मार्कशीट पर आपको जो कुल अंक मिले है वह अंक यानि गुण  टाइप कीजिए और व्हेरिफिकेशन कोड डालकर सबमिट  बटन पर क्लिक कीजिए बस हो गया यह रही आपकी

इमार्कशीट और इ सर्टिफिकेट नीले बटन पर क्लिक करके आप इसे pdf फॉर्मेट में देख सकते है, चाहे तो आप आपके इस इ मार्कशीट को pdf फॉर्मेट में डाऊनलोड कर सकते है याफिर तुरंत प्रिंट भी निकाल सकते है। इ सर्टिफिकेट के लिए भी वही तारिक अजमाकर आप चाहे तो उसे डाऊनलोड कर सकते है याफिर उसकी प्रिंट निकाल  सकते है। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है की अब इस मार्कशीट को सरकारी डीजी लॉकर में भी जतन कर सकते है। 

आपको बता दूँ की डीजी लॉकर भारत सरकार स्टोरेज क्लाउड प्लेटफार्म है जहा पर आप आपके दस्तऐवज डिजिटल स्वरुप में जतन कर सकते है। अगर आप नहीं जानते है की डीजी  लॉकर का उपयोग कर के अपने डॉक्युमेंट्स कैसे जतन  करने है याफिर डीजी  लॉकर में नया रजिस्ट्रेशन कैसे करना है इस संदर्भ  के जानकारी के व्हिडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक किजिए लिंक दी है वहाँ पर क्लिक कर के आप डिजिटल लॉकर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। चलिए आइये हम अपने मुख्य विषय पर वापस आते है। सेव्ह टू डीजी लॉकर के बटन पर क्लिक कीजिये। डीजी  लॉकर का अपना यूजर आय डी और पासवर्ड डालकर लोगिन कीजिये। सर्टिफिकेट जतन करने के लिए फोल्डर बनाइए और उस फोल्डर में अपने सर्टिफिकेट जतन कीजिए |


Hindi Articles

Hindi Articles

Contact us

Contact us