Wednesday, 26 December 2018

डीजी लॉकर का उपयोग करके अपने सारे शिक्षा प्रमाणपत्र एवं महत्त्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित किजिए|



दोस्तो अब आप डीजी लॉकर का उपयोग करके अपने सारे शिक्षा प्रमाणपत्र एवं महत्त्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है| ब्राउजर के यूआरएल बार में टाइप किजिए डिजि लॉकरडॉट इन जैसे ही आप यह कीवर्ड टाइप करेंगे तो आपके सामने भारत सरकार की डीजी लॉकर की वेबसाइट ओपन हो जाएगी| डिजी लोकर (वीडियो जानकारी के लिए यहाँ क्लिक किजिए)अकाउंट बनाने के लिए आपको बॉक्स में आपका मोबाईल नंबर टाइप करना है| जैसी ही आप मोबाईल नंबर टाइप करेंगे तो आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को दिए हुए बॉक्स में पुष्टि करने के लिए टाइप कीजिए | बाद में आपको आपका यूजर नेम और पासवर्ड सेट करना है| युजर नेममें आपका इमेल आयडी टाइप किजिए और पासवर्ड में स्पेशल कैरेक्टर, न्युमरिक और स्मोल और कैपिटल लेटर्स शामिल किजिए| अब बारी आती है आधार नंबर वेरिफिकेशन की, तो बॉक्स में आपका आधार नंबर टाइप किजिए| टर्म एंड कन्डीशन को याने की अग्रीमेंट चेक मार्क करके सबमिट किजिए| आधार नंबर पर लिंक किए हुए मोबाईल नंबर पर युडीआय की ओर से ओटीपी आएगा वह ओटी दिए हुए बॉक्स में टाइप किजिए और वेरीफाय बटन पर क्लिक किजिए| और यह देखिये आपका डीजी लोकर अकाउंट तैयार हो चूका है| डीजी लोकर भारत सरकार का स्टोरेज का क्लौड प्लेटफार्म है, जिसमे हम हमारे सर्टिफिकेट्स या फिर दस्तावेज़ सेव्ह कर सकते है| आइए जानते है की डाक्यूमेंट्स सेव्ह कैसे करते है| कुछ वेबसाइट ऐसी होती है की वह डीजी लोकर में सर्टिफिकेट्स सेव करने का ऑप्शन अपने वेबसईट से ही देती है, जैसे की अब https://boardmarksheet.maharashtra.gov.in इस वेबसाइटपर मैंने मेरे कुछ सर्टिफिकेट्स डाऊनलोड किए है अब चाहे तो मै यहाँ से डीजी लोकर में यह सब सर्टिफिकेट्स सेव कर सकता हूँ| डीजी लोकर का यूजर आय डी और पासवर्ड डालना है और बस हो गए सारे डोक्युमेन्ट्स सेव. जानकारी शेअर करनेसे बढती है अगर यह ब्लोग आपको पसंद आया होगा तो अपने फ्रेंड्स को जरुर शेअर किजिए|