Thursday, 7 March 2019

एल आय सी का ऑनलाइन प्रीमियम ऐसे भरते है |how to pay online lic primium




मै  हूँ आपका दोस्त दादाराव गावंडे और मेरे यूट्यूब ब्लोग पर आपका स्वागत है| आज मै आपको बतानेवाला हूँ की एल आय सी का ऑनलाइन प्रीमियम कैसे भरते है| (  एल आय सी का ऑनलाइन प्रीमियम का विडीयो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें )  how to pay online lic primium. दोस्तों एल आय सी का ऑनलाइन प्रीमियम भरने के लिए सबसे पहले आपको एल आय सी के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनवाना पड़ता है तब जाकर हम अपना ऑनलाइन एल आय सी प्रीमियम भर सकते है| अगर आप नहीं जानते है की एल आय सी का ऑनलाइन अकाउंट कैसे बनवाते है तो दोस्तों इस ब्लोग से पहले ब्लोग मै  मैंने आपको बताया था की ऑनलाइन एल आय सी प्रीमियम भरने के लिए एल आय सी के ऑफिसियल वेबसाइटपर ऑनलाइन अकाउंट कैसे निर्माण किया जाता है| उस ब्लोग को पढकर आप अपना एल आय सी का ऑनलाइन अकाउंट तैयार कर सकते है|
तो दोस्तों बिना वक्त गवाए जानते है की एल आय सी का ऑनलाइन प्रीमियम कैसे भरते है how to pay online lic primium|

अपने लैपटॉप के ब्राउसर में टाइप करें लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इण्डिया यह टाइप करते ही आपके सामने  एल आय सी की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी| अब इस बॉक्स में आपको अपने यूजर आय डी के तौर पर अपना  ईमेल आय डी डालना है, पासवर्ड डालना है जो की हमने  एल आय सी का अकाउंट तैयार करते समय बनवाया था और अपनी डेट ऑफ़ बर्थ  डालनी है सब कुछ सही सही डालने के बाद आपको साइन इन बटन पर क्लिक करना है| जैसे ही आप साइन इन बटन पर क्लिक करते है तो आपके सामने आपके अकाउंट का डैशबोर्ड खुल जयेगा| अब आपको ऑनलइन पेमेंट्स टैब पर क्लिक करना, है जैसे आप ऑनलइन पेमेंट पर क्लिक करते है तो आपके सामने आपके  एल आय सी अकाउंट के डिटेल्स आ जायेंगे, जैसे की आपका एल आय सी पॉलिसी नंबर एल आय सी प्रीमियम ड्यू  डेट कमेंसमेंट डेट यानि की आपके एल आय सी पॉलिसी की शुरुवात की तारीख और आपके एल आय सी का प्रीमियम अमाउंट जो की मंथली हो सकता है सिक्स मंथ हो सकता है याफिर इयरली हो सकता है| अब आप एल आय सी का ऑनलाइन प्रीमियम भरने के लिए तैयार है, अपने एल आय सी प्रीमियम की जानकारी जानलेने के बाद इस चेक बॉक्स को चेक कीजिए और निचे चेक एंड पे पर क्लिक कीजिए| अब यहाँ पर ऑनलाइन  एल आय सी प्रीमियम भरने के लिए आपके पास बहुत विकल्प है जैसे की क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग वॉलेट याफिर यु पि आय से भी आप अपने एल आय सी का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हो| अब हम जन लेते ही कि  इंटरनेट बैंकिंग के जरिये अपने एल आय सी का प्रीमियम कैसे भरा जाता ही| जैसे ही आप इंटरनेट बैंकिंग पर क्लिक करेंगे आपके सामने ऑनलाइन बैंकिंग के बहुत  सारे ऑप्शंस आजायेंगे इसमें से मैं भारतीय स्टेट बैंक को सिलेक्ट करना है| निचे आकर मेक पेमेंट पर क्लिक करना है, कनव्हीनस फी का ऑप्शन देखेगा निचे आकर प्रोसीड विथ पेमेंट पर क्लिक करना है पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस में है  आपके एस बी आय इंटरेनट बैंकिंग का यूजर आयडी और पासवर्ड डालकर साइन इन होना है यह आपके पेमेंट डिटेल्स है निचे वाले कन्फर्म बटन पर क्लिक कीजिए| अब आपके मोबाईल पर जो हायर सिक्योरिटी मैसेज आया है यानि के उस मैसेस में जो पासवर्ड आया है वह यहाँ डाल दीजिए| कन्फर्म पर क्लिक कीजिए आपका पेमेंट सक्सेस हो जायेगा|  यहाँ पर आपको कुछ भी करना नहीं है यह पेज ऑटोमैटिकली रीडायरेक्ट हो जाता है| फिर ऑनलाइन एल आय सी प्रीमियम का पेमेंट  एक्नॉलेजमेंट नजर आएगा, यहाँ पर आपके एल आय सी के प्रीमियम के सरे डिटेल्स है उसे पढ़ लीजिएगा अब इस लिंक पर क्लिक कीजिए primium payment proceed succesfully और इस तरह आप एल आय सी का ऑनलाइन प्रीमियम भर सकते  है| दोस्तों आपने एल आय सी का प्रीमियम तो भर दिया है लेकिन पेमेंट रिसिप्ट रसीद कहा है? इसके लिए  डाऊनलोड रिसिप्ट बटन पर क्लिक कीजिए  आपने जो एल आय सी का प्रीमियम ऑनलाइन पे किया है उसकी यह ओरिजिनल रिसिप्ट, ओरिजिनल इसलिए कह रहा हूँ की इसके अंदर एल आय सी लोगो वाटर मार्क लगा रहता  है | अब  डाउन इंडिकेट अरो वाले बटन को क्लिक करके इस रसीद को सुरक्षित जतन कीजिये| अगर आपका  लैपटॉप से प्रिंटर जुड़ा हुआ है तो आप इसकी तुरंत प्रिंट भी निकल सकते है| प्रिंट बटन पर क्लिक कीजिए इतना ही नहीं एल आय सी आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर आपने ऑनलाइन भरा हुआ एल आय सी का प्रीमियम पेमेंट रिसिप्ट आपको ईमेल के जरीए भी भेजता है| इसको सुरक्षित जतन कीजिए या तो आप इसे डीजी लॉकर में सेव कीजिये, याफिर गूगल ड्राइव पर|

Saturday, 19 January 2019

एम आय टीवी स्मार्ट टीवी में गूगल प्ले स्टोर नहीं है, तो क्या सच में एम आय टीवी स्मार्ट टीवी है?




सबसे पहले आप सभी को एक बात बताना चाहता हु की इस ब्लोग में मैं इस टीवी के कुछ फीचर की बात कर रहा हु जो की इसमें होने चाहिए थे याफिर यु कहिये की कुछ फीचर नहीं होने से आप जिस स्मार्ट टीवी की उम्मीद कर रहे हो उसका अनुभव आपको नहीं मिल सकता है, इसका मतलब यह नहीं है की यह टिवी विल्कुल फेल है, कुछ बाते है जो मुज़े पता चली है और वह मै आपसे शेअर करना चाहता हु|( एम आय स्मार्ट टीवी का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक किजिए) नमस्कार दोस्तों जैसे की मैंने एम आय एल इ डी स्मार्ट टीवी ४ए ३२ इंच टीवी के Mi LED Smart TV 4A 32 inch TV अनबोक्सिंग ब्लोग में कहाँ था की एम आय के स्मार्ट टीवी के कोंस के बारे में बताऊंगा, तो इस वीडियो में आपको बताऊंगा की अगर आप स्मार्ट टीवी में इंटरनेट गेम याफिर आपका मनपसंद अप्लिकेशन चलाना चाहते है तो आपकी साफ निराशा होने वाली है क्यों की एम आय एल इ डी ३२ इंच स्मार्ट टीवी ४ ए में गूगल प्ले स्टोर उपलब्ध ही नहीं है. तो इसका मतलब साफ साफ है की आप अपने एंड्राइड मोबाईल के आपके पसंदीदा अप्लिकेशन्स इस टीवी में चला नहीं सकते | ना तो इसमें नेफ्लिक्स है और ना ही कोई गेम्स है इतना ही नहीं आप इंटरनेट भी नहीं चला सकते, आप इमेल देख नहीं सकते, आप फेसबुक चला नहीं सकते क्योंकि इसमें यूट्यूब और हंगामा सिर्फ दो ही अप्लिकेशन प्री इंस्टाल है| अब आप सोच रहे होंगे की टीवी तो इतनी बढ़िया है फिर इसमें अपने पसंदीदा अप्लिकेशन्स ही नहीं है तो ऐसा टीवी लेकर क्या करना लेकिन आप को बतादू जब मैंने यह टीवी फ्लिप्कार्ट से ख़रीदा था तब प्रोडक्ट के निचे एक सूचना आरही थी All Mi 4 A 32 inch TV will get android 5.1 os with google play store इसका मतलब आनेवाले समय में इस टीवी में अपडेट हो सकते है और गूगल प्ले स्टोर भी आ सकता है लेकिन तब तक क्या करें. तो इसपर भी उपाय है आप थर्ड पार्टी अप्लिकेशन यूज कर सकते है और अप्लिकेशन usb द्वारा इंस्टाल कर सकते है Aptoid TV एक ऐसा अप्लिकेशन है जो लगभग गूगल प्ले स्टोर की तरह है लेकिन इसमें मौजूद कुछ अप्लिकेशन सपोर्ट करते है और कुछ अनसपोर्टेड है इसका मतलब लगभग जो शब्द मैंने यूज किया है वह यह दर्शाता है इस टीवी में आप जिस बात की तलाश कर रहे है वह शायद आपको नहीं मिल सकता. इस एम आय एल इ डी ३२ इंच स्मार्ट टीवी ४ ए को अगर तुलना थोमसन टीवी से की जाए तो थोमसन टीवी में एंड्राइड का ५.१ वर्जन अपडेट हो चूका है और सभी अप्लिकेशन बहुत ही अच्छे चल रहे है| थोमसन टीवी में आप जो चाहे वह अप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर से इंस्टाल कर सकते है| तो दोस्तों यह तो थी वे सब बाते जो मुजे इस टीवी पर्चेस करने पर पता चली है मै चाहता हु की जब भी एम आय स्मार्ट टीवी खरीदने का आपका मन तो यह बातें जहन में रखियेगा. अब जब की इस टीवी में गूगल प्ले स्टोर उपलब्ध नहीं है तो निराश मत होना दोस्तों aptoid tv का उपयोग करने आप इस टीवी को सपोर्ट करने वाले अप्स इंस्टाल करसकते है, अगले ब्लोग में मै आपको बताऊंगा की किस तरह usb द्वारा aptoid tv थर्ड पार्टी अप्लिकेशन इंस्टाल करना है, और किस तरह विभिन्न अप्लिकेशन इंस्टाल करना है, तो मेरे अगले ब्लोग का इंतजार किजिए|


Thursday, 17 January 2019

एम. आय. एल. ई. डी. फोर ए ३२ इंच टीवी Mi LED Smart TV 4A 80 cm 32 inch




जैसे जैसे वक्त गुजरता जा रहा है तकनीक और भी बेहतर होती जा रही है| अब टिवी केवल टीवी न रहकर स्मार्ट टीवी हो गया है| तकनीक से भरपूर यह स्मार्ट टीवी एकही साथ कम्पूटर, मोबाईल और कही सारे फीचर के साथ विभिन्न कार्य कर रहे है| (अनबोक्सिंग वीडियो देखनेके लिए यहाँ क्लिक करें )मार्किट में कई सारे स्मार्ट टीवी उपलब्ध है इनमे से आज हम बात करेंगे एम. आय. एल. ई. डी. फोर ए ३२ इंच टीवी की ( Mi LED Smart TV 4A 80 cm 32 inch ) टीवी खरीदने के लगभग पंधरावे दिन में यह ब्लोग लिख रहा हूँ ताकि इस प्रोडक्ट के प्रोंस और कोंस आप को सही सही बता संकू| ( एम आय स्मार्ट टीवी के अधिक जानकारी के लिए मेरे वीडियो देखिये यहाँ क्लिक किजिए )फ्लिप्कार्ट की टीवी की डिलिव्हरी बहुतही बढ़िया है| एम. आय. एल. ई. डी. फोर ए ३२ इंच टीवी की ( Mi LED Smart TV 4A 80 cm 32 inch ) इस टीवी की डिज़ाइन बहुत ही शानदार है| इस टीवी का डिस्प्ले १३६६ बाय ७६८ पिक्सल है साथ ही कोड कोर प्रोसेसर, एक जी. बी. रैम और आठ जी. बी. रोम है जो आप के टीवी की ओपरेटिंग बहुतही आसन करता है| टीवी का कनेक्टिंग फीचर भी बहुत अच्छा है| स्क्रीन मीररिंग भी बिना रूकावट लगातर चलता है| स्क्रीन मीररिंग फीचर आपको आपका मोबाईल याफिर लैपटॉप बढ़ी असनीसे टीवी से कनेक्ट करने को मदद करता है| इस टीवी को कुल मिलाकर ११ पोर्ट दिए गए है जिसमेसे पोर्ट इथरनेट का है जिसके केबल लगाकर आप इस टीवीपर इंटरनेट चला सकते है| ब्लू रेज वीडियो, डीवीडी याफिर सेट टोप बोक्स लगाने के लिए पिला, लाल और वाईट पोर्ट का उपयोग आप कर सकते है| एच डी एम आय (HDMI) के तिन पोर्ट दिए हुए है जिसका उपयोग आप कम्यूटर चलने के लिए भी कर सकते है| यु.एस.बी.के दो पोर्ट है जिसका उपयोग आप पेन ड्राइव याफिर हार्ड डिस्क रीड करने के लिए कर सकते है| एक पोर्ट डायरेक्ट अंटेना कनेक्ट करने की लिए दिया हुआ है और एक इअर फोन आउट पुट के लिए दिया हुआ है| फ्लिप्कार्ट पर इस प्रोडक्ट को कमाल की रेटिंग मिल रही है फिर भी एक स्मार्ट टीवी आप खरीदना चाहते है तो क्यों इसे ना खरीदें इसके लिए मेरा अगला पढ़  लीजिये. पंधराह दिन उपयोग करने के बाद एम. आय. एल. ई. डी. फोर ए ३२ इंच टीवी की ( Mi LED Smart TV 4A 80 cm 32 inch ) की क्या कमतरता है इस बारे में मैंने उस ब्लोग में विस्तार से जानकारी दे रखी|